1 अक्टूबर 2014 - 17:01
भारत ने अमरीकी गठबंधन में शामिल होने से किया इंकार

भारत ने आतंकी संगठन आईएसआईएल के विरुद्ध अमरीका के नेतृत्व में बनने वाले गठबंधन में शामिल होने से इंकार कर दिया है। समाचार एजेंसी इतारतास ने भारत के विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट दी है कि भारत ने अमरीका के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

भारत के विदेश मंत्रालय के अधिकारी विक्रम दोराइस्वामी के हवाले से दी जाने वाली रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत इस प्रकार के किसी भी गठबंधन में शामिल नहीं होगा।
यह बयान उस समय आया है जब भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमरीकी राष्ट्रपति ओबामा  से अपनी मुलाक़ात में कहा कि नई दिल्ली सरकार आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में पूर्ण रूप से गंभीर है।
अमरीका अधिक से अधिक देशों को इस गठबंधन में शामिल करने का प्रयास कर रहा है ताकि सुरक्षा परिषद की अनुमति के बिना की जाने वाली इस कार्यवाही को मान्यता मिल जाए।